उन्होंने अनुरोध किया कि अगर नाला की चौड़ाई कम कर दी जाए, इससे बहुत सारे मकानों को तोड़ना नहीं पड़ेगा। सीएम ने इस मामले में डीएम और जल निगम के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को फिर से बनाने को कहा। यह भी कहा कि नाला का सर्वे कराएं।
इसे भी पढ़ें: बंद हो सकती हैं बड़ौदा यूपी बैंक की 268 शाखाएं, जानिए क्या है बड़ी वजह
यह ध्यान रखें कि लोगाें का नुकसान कम हो। प्रशासन की ओर से तहसील कर्मचारियों ने गुपचुप सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की। इसके आधार पर नाले का निर्माण पूरा हो जाएगा। अधिकांश लोगों का मकान भी बच जाएगा।
गोड़धोइया नाला का फिर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी।
-विकास कुमार सिंह, तहसीलदार सदर।