कुशीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजकीय वायुयान से पहुंचे। यहां सांसद विजय दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया व गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र सहित कई लोगों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल जाना। उप मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र में रवाना हो गए।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जगदंबा सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, विवेकानंद पांडेय, दिवाकर मणि, ओमप्रकाश जायसवाल, हियुवा के जिला संयोजक चंद्र प्रकाश चमन, हाटा नगरपालिका के चेयरमैन मोहन वर्मा, हियुवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, प्रमिल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
डीएम व एसपी ने भी बुके भेंटकर स्वागत किया
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत डीएम एस. राजलिंगम और एसपी विनोद कुमार सिंह ने भी बुके व पुष्पगुच्छ देकर किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी, एसडीएम देशदीपक सिंह, तहसीलदार दीपक गुप्ता, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हेमराज, जेई राजेश त्रिपाठी, एसओ महेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।