फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर में बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, भाई-भतीजावाद की जगह यूपी में चल रहा मोदी-योगी का विकासवाद

Fri, 23 Jul 2021 08:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

डिप्टी सीएम ने कहा- वोट बैंक बढ़ाने के लिए अब रामलला का दर्शन कर रहे विपक्ष के नेता
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भाई-भतीजावाद और जातिवाद- क्षेत्रवाद की जगह मोदी और योगी का विकास वाद चल रहा है। प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या नहीं जाते थे। मगर अब वोट बैंक बढ़ाने के लिए रामलला का दर्शन कर रहे हैं। कहा कि मोदी और योगी ने देश को दिखा दिया है कि हिंदुस्तान में रहना है तो भारत की संस्कृति एवं भारतीयता को स्वीकार करना होगा।

डिप्टी सीएम शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ सैनिक स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या विश्व का अत्याधुनिक शहर बनने जा रहा है। रामलला का निर्माणाधीन विराट मंदिर, दुनिया का ध्यान आकर्षित करते हुए इतिहास में भारत की संस्कृति एवं सभ्यता के साथ भाजपा की सरकारों को भी स्मरण करेगा। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष नारा लगाता था कि, 'राम लला हम आएंगे, मंदिर यही बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे।' लेकिन मोदी और योगी ने तारीख भी बताई और मंदिर निर्माण भी शुरू करा दिया।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

अब यूपी में ए की जगह बी नहीं देता परीक्षा

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों में नकल के ठेके होते थे। ए की जगह बी परीक्षा देता था। दूसरे राज्यों से रुपये देकर लोग यहां पास होने के लिए आते थे। मगर जब से भाजपा की सरकार आई, प्रदेश में पूरी संस्कृति ही बदल गई। तकनीक की मदद से परीक्षाओं की सुचिता बहाल हुई।

शिक्षकों की नियुक्ति में पारदर्शिता आई। ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा बंद हो गया। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लाया गया। किताबों के दाम में 60 फीसदी तक गिरावट आई। 11 नए विश्वविद्यालयों का निर्माण हुआ। इनमें 4-5 खुलने वाले हैं। पिछले 15 साल में सिर्फ 48 माध्यमिक विद्यालय खुले, भाजपा सरकार ने साढे चार साल में 215 से ऊपर बना दिए। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों का कायाकल्प कर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार किया गया। मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं।

तिलक तलवार और तराजू का नारा देने वालों को राम याद आ रहे: रवि किशन
सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि सपा, बसपा की सरकारों में यूपी से बाहर जाने वालों को अपने नाम के आगे से सरनेम हटा देना पड़ता था। बाहर, यूपी के लोगों को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। मगर साढ़े चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने सूबे की दिशा एवं दशा दोनों बदल दी है। खाद कारखाने से जल्द ही धुआं निकलेगा तो दूसरी ओर 2022 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष का भी धुआं निकलेगा।

जनवरी में आचार संहिता लग जाएगी और फरवरी में हम चुनाव में होंगे। एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि तिलक, तराजू और तलवार का नारा देने वालों को अब ब्राह्मण सम्मेलन रास आ रहा है। ब्राह्मण सदैव भाजपा के साथ थे और रहेंगे। अब विपक्ष के भुलावे में सूबे का मतदाता नहीं आने वाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें