फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: पढ़ाई से तैयारी, करियर काउंसिलिंग से नौकरी तक ले जाएगा 'यू राइज', जानिए क्या है इसकी खासियत

Sun, 06 Jun 2021 04:01 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।

सार

प्राविधिक शिक्षा विभाग और एकेटीयू ने इंजीनियरिंग और व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए लांच किया पोर्टल। पहले चरण में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विकास मिशन के विद्यार्थियों को एप से जोड़ने का लक्ष्य।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विकास मिशन से जुड़े प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पढ़ाई से तैयारी, करियर काउंसलिंग से नौकरी तक का रास्ता दिखाने के लिए शासन ने 'यू राइज' पोर्टल को लांच किया है। जहां संस्थान में प्रवेश से लेकर रोजगार प्राप्ति तक का पूरा रिकार्ड दर्ज होगा। वहीं छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से दक्ष बनाया जाएगा। गोरखपुर के 12 पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले 8000 और 146 आईटीआई में पढ़ने वाले 16000 विद्यार्थियों को पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


'यू राइज' यानी 'यूनिफाइड री-इमेजिंड इनोवेशन फॉर स्टूडेंट एमपॉवरमेंट' पोर्टल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और प्राविधिक शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से यू राइज पोर्टल को इंजीनियरिंग और व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया है। हालांकि पहले चरण में इस पोर्टल पर पॉलिटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास को जोड़ा गया है। 

दूसरे चरण में पोर्टल के जरिए राज्य के सभी प्राविधिक विश्वविद्यालयों को जोड़ा जाएगा।पोर्टल की खासियत है कि इसमें विद्यार्थियों के ऑनलाइन शुल्क, ऑनलाइन परीक्षा, आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएँ तथा वेबिनार, डिजिटल प्रश्नपत्र, डिजिटल मूल्यांकन, डिजिटल कन्टेन्ट, ई-लाईब्रेरी, विषय वस्तु पर रिकार्डेड वीडियो कन्टेन्ट, उद्योग, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार सरीखी अन्य जानकारियां मौजूद हैं। यहां उपलब्ध ई-कंटेंट, ई-लाइब्रेरी, ऑनलाइन कोर्स जैसे प्रयास को सुदूर क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाई जा सकेगी। कोई भी सेवायोजक छात्र के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

फैक्ट फिगर

आईटीआई
सरकारी - 8 -   8000 (विद्यार्थी)
प्राइवेट- 138 - 16000
कुल - 146 -    24000

पॉलिटेक्निक
सरकारी और अनुदानित- 4 - 4500 (विद्यार्थी)
प्राइवेट -8 - 4500
कुल - 12 - 9000
विज्ञापन

यू-राइज पोर्टल की खास बातें-

  • इस पोर्टल के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, आईटीआई एवं कौशल विकास से जुड़े हुए सभी छात्र, शिक्षक, प्रशिक्षक, रोजगार देने वाली संस्थाएं न केवल एक ही स्थान पर जुड़े हैं, बल्कि छात्रों के छात्र जीवन-चक्र से जुड़ी हुई समस्त सुविधाएँ और सूचनाएँ भी यहाँ पर उपलब्ध होंगी।
  • इन उपलब्ध सुविधाओं और सूचनाओं के साथ छात्र न केवल अपने आप को सशक्त कर सकेंगे बल्कि वे पूरे विश्व के साथ भी जुड़ सकेंगे।
  • पोर्टल का लक्ष्य राज्य के सभी छात्रों को समान रूप से गुणवत्तापरक शिक्षा और सीखने की प्रक्रिया एवं अनुभव को बेहतर बनाना हैं।
  • पोर्टल पर पंजीकरण के उपरान्त छात्र आजीवन यहाँ उपलब्ध कन्टेन्ट व सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • पोर्टल उनके लिए उद्योग, प्रशिक्षकों और फैकल्टी का एक वृहद नेटवर्क तैयार कर रहा है, जिसका लाभ उन्हें जीवनपर्यन्त मिलता रहेगा।
  • पोर्टल पर छात्र के ट्रैक रिकार्ड का डिजिटल संग्रह करने की सतत प्रक्रिया चलती रहेगी , जो रोजगार के उद्देश्यों के लिए महत्वपूर्ण है।
  • पोर्टल पर पंजीकरण के बाद विद्यार्थी आजीवन वहां उपलब्ध कंटेंट व सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • पढ़ाई पूरी करने के बाद भी विद्यार्थी पोर्टल से रोजगार संबंधी सूचनाएं पाते रहेंगे।

आईटीआई जेडी राजेश राम ने बताया कि यू राइज पोर्टल पर वर्ष 2020 में प्रवेशित गोरखपुर मंडल के 22 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण का निर्देश शासन स्तर से मिला है। उसका अनुपालन कराया जा रहा है। संस्थान स्तर पर छात्र छात्राओं को पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान करने की जा रही है। इसके फायदे गिनाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें