फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन साल में भौतिक विज्ञान विभाग ने प्रकाशित किए 348 शोधपत्र, मिले 4.9 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग ने शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2023 से 2026 के बीच विभाग में 348 शोधपत्र प्रकाशित हुए, 31 शोध परियोजनाओं के लिए करीब 4.9 करोड़ रुपये का अनुदान मिला और 41 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिली। इस दौरान नौ पेटेंट भी दाखिल किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह की मौजूदगी में विभागीय उपलब्धियों और शोध गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने तीन वर्षों की अकादमिक प्रगति का ब्योरा रखा। इसके बाद शिक्षकों ने अपने शोध कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कुलपति ने विभाग के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि भौतिकी विभाग किसी भी विश्वविद्यालय की रीढ़ होता है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शोध, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से सहयोग और विभिन्न वित्तपोषण संस्थाओं से अधिक शोध परियोजनाएं हासिल करने पर जोर दिया।
कहा कि शोध और नवाचार से विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाई दी जा सकती है। प्रस्तुतीकरण में प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. उमेश यादव समेत विभाग के 19 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रो. शांतनु रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें