फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: छात्रों को पत्रकारिता में मिलेगी स्नातक और परास्नातक की डिग्री

Mon, 26 Jun 2023 11:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

हिंदी व पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में पत्रकारिता व जनसंचार के बीए-एमए पाठ्यक्रम में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। नए सत्र में इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का विकल्प भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी और पत्रकारिता विभाग ने स्नातक व परास्नातक का संयुक्त पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है। पिछले 25 वर्ष से चल रहे एक वर्षीय पत्रकारिता स्नातक पाठ्यक्रम (बीजे) के स्थान पर तीन साल के बीए पत्रकारिता और जनसंचार (बीएजेएमसी) शुरू किया गया है, जिसमें 12वीं के बाद प्रवेश होगा। इसके अतिरिक्त एमए पत्रकारिता और जनसंचार पाठ्यक्रम भी शुरू हुआ है। जिसमें प्रवेश की न्यूनतम अर्हता स्नातक होगी। दोनो पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटे निर्धारित हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीजे करने के बाद पहले छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था। अब उनको न तो दूसरे शहरों की दौड़ लगानी होगी और न ही पत्रकारिता में स्नातक और परास्नातक डिग्री के लिए दो बार प्रवेश लेना होगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के राजन ने दिखाई हिम्मत: सातवीं के छात्र को ट्रेन से ले जा रहे थे अपहर्ता, चकमा देकर भागा
विज्ञापन


अब पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई के बाद छात्र परास्नातक की पढ़ाई भी कर सकेंगे। कला संकाय परिषद की मंजूरी के बाद दोनों पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू हो गई है। दोनों पाठ्यक्रम में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। वर्तमान में नये सत्र के लिए छात्र आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक साल के बाद पढ़ाई छोड़ने पर मिलेगा डिप्लोमा ''सर्टिफिकेट''

एक वर्ष के बाद अगर विद्यार्थी पाठ्यक्रम छोड़ता है तो उसे डिप्लोमा 'सर्टिफिकेट' दिया जाएगा। पाठ्यक्रम का दो वर्ष पूरा करने के बाद वह डिप्लोमा प्रमाण-पत्र का हकदार हो जाएगा। तीन वर्ष पूरा करने वाले को स्नातक की डिग्री दी जाएगी। स्नातक के बाद दो वर्ष एमजेएमसी की पढ़ाई कर परास्नातक डिग्री प्राप्त करेंगे।

इसे भी पढ़ें: महिला से दुष्कर्म, बेटी से निकाह का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

नए सत्र में संयुक्त रूप से संचालित होगा पाठ्यक्रम- प्रो. दीपक त्यागी
हिंदी व पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में पत्रकारिता व जनसंचार के बीए-एमए पाठ्यक्रम में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। नए सत्र में इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का विकल्प भी खोल दिया गया है।

पहले विश्वविद्यालय में केवल बीजे का पाठ्यक्रम चलता था पर बीते वर्ष से पत्रकारिता में एमए का पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया था, जिसका संचालन हो रहा है। नए सत्र से यह सभी पाठ्यक्रम संयुक्त रूप से संचालित किए जाएंगे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें