फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, तीन दिन के अंदर मिले दो केस

Thu, 30 Dec 2021 06:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर दिन संदिग्ध लोगों की जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 1678 लोगों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। तीन दिन के अंदर दो केस मिलने से हड़कंप है। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। लोगों की जांच कराई जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। जिले में अब तक 20234 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं 20006 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 221 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। चार लोग होमआइसोलेशन में हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रति प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तो गंभीर है, लेकिन लोग लापरवाह हो गए हैं। बाजारों में भीड़ जुट रही है।

बिना मास्क के लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दुकान के कर्मी भी बगैर मॉस्क का प्रयोग किए ग्राहकों को सामान दे रहे हैं। वहीं कचहरी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर दिन संदिग्ध लोगों की जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 1678 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 660 एंटीजन तथा 1018 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में सात एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए भी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें