फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीड़ित के घर से चोरी का सामान बरामद

Sat, 14 Sep 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के चौहट्टा वार्ड में बृहस्पतिवार की रात हुई चोरी के सामान को शनिवार की शाम पुलिस ने उसी के घर से बरामद किया। अब घटना को लेकर पुलिस सवाल खड़ा करने लगी है। वहीं पीड़ित परिवार चोरी हुआ माल घर के बगल में खेत से मिलना बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी गोरख विश्वकर्मा के घर बृहस्पतिवार की रात चोरी हुई। पीड़ित परिवार के अनुसार नकदी, जेवर समेत करीब सात लाख रुपये की चोरी हुई। मामले में पुलिस ने बेईला देवी की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया। शनिवार की शाम पुलिस को चोरी का सामान गोरख के ही घर में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से चोरी हुए सामान को बरामद किया। जिसमे सोने के जेवर और नकदी रुपये थे। पुलिस की पूछताछ में गोरख के घर वालों ने बताया कि घर के पीछे एक खेत में चोरी का सामान उन्हें झाड़ियों में छिपा हुआ मिला, जिसे लेकर वह घर आए। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि चोरी का सामान बरामद कर पुलिस मामले के खुलासे में लगी हुई है। संदिग्धों से भी पुलिस पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें