फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: गोरखपुर जिला अस्पताल में डेंगू की जांच, पांच मरीजों में पुष्टि

Thu, 30 Sep 2021 09:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एसआईसी जिला अस्पताल के डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें एक जिले का है। बाकी अन्य गैर जनपदों के हैं। इसकी जानकारी संबंधित जिलों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में एलाइजा जांच में पांच नमूनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि चारों गैर जनपद के हैं। ओपीडी में इलाज कराने वालों में महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया और बस्ती का रहने वाला है। इसकी जानकारी एडी हेल्थ को दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खोराबार के गौरा गांव निवासी 27 वर्षीय युवक को बुधवार को परिजनों ने गंभीर हाल में जिला अस्पताल भर्ती कराया। उसे तेज बुखार था। जांच में प्लेटलेट्स काफी कम 30 हजार मिला। युवक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया। साथ ही डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल भेजा।

इस बीच स्थिति बिगड़ी तो डॉक्टरों ने चार यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाई, तब जाकर मरीज की स्थिति में सुधार हुआ। इस बीच बृहस्पतिवार को उसकी रिपोर्ट आ गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। गैर जनपद वाले नमूनों की सूचना एडी हेल्थ व शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


एसआईसी जिला अस्पताल के डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें एक जिले का है। बाकी अन्य गैर जनपदों के हैं। इसकी जानकारी संबंधित जिलों को भेज दी गई है। गैर जनपद वाले मरीज ओपीडी में इलाज कराने आए थे। जहां पर लक्षण के आधार पर उनका सैंपल लिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें