फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: गर्ल्स स्कूल में मिला डेंगू का लार्वा, सावधान रहें स्कूली बच्चे

Fri, 08 Sep 2023 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जनरल फिजिशियन जिला अस्पताल डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस समय बुखार, वायरल फीवर के भी बहुत मामले आ रहे हैं। हर बुखार में डेंगू नहीं होता है। उमस भरी गर्मी व बारिश के इन दिनों में भोजन बहुत जल्दी खराब होता है। इसलिए ताजा पका खाना ही खाएं। फल-सब्जी लाएं तो उसे अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन
डेंगू के लार्वा की जांच करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बच्चों को इन दिनों स्कूल भेज रहे हैं तो बहुत सावधान रहें। गोरखपुर शहर में लड़कियों के स्कूल रामदेई बालिका इंटर कॉलेज सहित 27 जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले हैं। इस स्कूल में गमलों में पानी भरा मिला था। सोर्स रिडक्शन जांच के आधार पर लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को नोटिस जारी किया है। डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार छिड़काव कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, दावे और हकीकत में काफी अंतर है।

विज्ञापन


आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड में तीन दिन पहले छिड़काव करने वाले लोग आए थे। लेकिन, मशीन नहीं चलने से छिड़काव नहीं हो सका। ऐसे ही, जाफरा बाजार के नवीन पांडेय ने भी बताया कि इलाके में मशीन लेकर नगर निगम के कर्मचारी आए थे। लेकिन, एक मशीन करीब 15 मिनट चली और फिर बंद हो गई। इसके अलावा अन्य दोनों मशीनें पहले से नहीं चल रहीं थीं। बेतियाहाता के आशीष मौर्या ने बताया कि वार्ड में डेंगू के मरीज मिलने के बाद भी छिड़काव नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जिला अस्पताल का हाल: डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा था दलाल, टोका तो दी गाली-धमकी

विज्ञापन

सूचना के बाद भी स्कूल में छिड़काव नहीं हुआ

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनीता गौतम ने बताया कि जांच से पहले भी हमने पार्षद के माध्यम से आसपास दवा छिड़काव की मांग की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल आई तो उनसे भी दवा छिड़काव कराने की मांग की गई। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। स्कूल में 360 बच्चियां पढ़ती हैं। हमने अपने स्तर से साफ-सफाई कराई है। अगर स्वास्थ्य विभाग या नगर निगम की तरफ से फाॅगिंग करा दी जाए तो डर खत्म हो जाएगा।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश रस्तोगी ने कहा कि  नगर निगम की तरफ से 26 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन इलाकों में सुबह शाम फॉगिंग करवाई जा रही है। कुछ मशीनों के खराब होने की शिकायत आई है। डेंगू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मेरी माटी, मेरा देश: अभियान में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- मिट्टी से जुड़ना सौभाग्य की बात है
विज्ञापन

डेंगू बुखार के लक्षण

  • अचानक तेज बुखार
  • गंभीर सिरदर्द
  • आंखों के पीछे दर्द
  • जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द
  • थकान
  • जी मिचलाना, उल्टी-दस्त।
  • त्वचा पर लाल चकत्ते, जो बुखार आने के दो से पांच दिन बाद दिखाई देते हैं
  • हल्का रक्तस्राव (जैसे नाक से खून बहना, मसूड़ों से खून आना आदि)
ये हैं बचाव के उपाय
  • त्वचा को खुला न छोड़ें, पूरी बाजू की शर्ट व फुल पैंट पहनें।
  • डेंगू के मच्छर सुबह या शाम को अत्यधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए ऐसे समय में बाहर निकलने से बचने की कोशिश करें।
  • मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी व अन्य उपाय जरूर अपनाएं।
  • ठहरे हुए पानी को साफ करें। पानी के बर्तन या टंकी को हर समय ढककर रखें। बर्तन को उल्टा कर रखें, जिससे कि उसमें पानी इकट्ठा न हो।

जनरल फिजिशियन जिला अस्पताल डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस समय बुखार, वायरल फीवर के भी बहुत मामले आ रहे हैं। हर बुखार में डेंगू नहीं होता है। उमस भरी गर्मी व बारिश के इन दिनों में भोजन बहुत जल्दी खराब होता है। इसलिए ताजा पका खाना ही खाएं। फल-सब्जी लाएं तो उसे अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही प्रयोग में लाएं। सबसे जरूरी है कि घर व आसपास पानी रुकने न दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। अपने मन से कोई दवा न लें।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें