फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी और जेपी नड्डा की जनसभा में पोस्टर लेकर पहुंचे अभ्यर्थी, 6800 शिक्षकों की भर्ती की कर रहे थे मांग

Sat, 11 Jun 2022 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जनकल्याण जनसभा में कुछ लोग ऐसे पहुंच गए, जो 6800 शिक्षकों की भर्ती की मांग कर रहे थे। पोस्टर के साथ आए लोगों ने हंगामा किया। इससे हड़कंप मच गया। यह देख पुलिस व प्रशासनिक अफसर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ हरकत में आए भाजपा नेताओं ने अभ्यर्थियों से पोस्टर छीना और चुपचाप बैठे रहने की हिदायत दी। जनसभा के बाद आठ अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया, फिर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री जनसभा में आए। 18 योजना के लाभार्थियों को एक-एक करके मंच पर बुलाया जा रहा था। इसी दौरान भीड़ के बीच से कुछ अभ्यर्थी पोस्टर लेकर खड़े हो गए। इन सबने 6800 शिक्षकों की भर्ती की मांग की और नारेबाजी करने लगे। इससे मीडिया कर्मियों के कैमरे अभ्यर्थियों की तरफ घूम गए। यह वाकया देख पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पोस्टर पर जातीय समीकरण से संबंधित बातें भी लिखी थीं।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता बताकर घुसे
पुलिस ने जब पूछताछ की तो अभ्यर्थियों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बनकर जनसभा स्थल तक गए, फिर अलग-अलग जगह बैठकर विरोध जताया। इसकी रणनीति पहले से बनाई गई थी। अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी आए थे।

सुरक्षा में सेंधमारी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहती है, फिर भी अभ्यर्थी पोस्टर के साथ जनसभा स्थल तक पहुंच गए। इसे सुरक्षा में बड़ा चूक माना जा सकता है।
विज्ञापन


इनका हुआ शांतिभंग में चालान
सुप्रिया मौर्या, निवासी रूस्तमपुर थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
रश्मि सिंह, निवासी कौशलपुरम बसारतपुर रामजानकी नगर चिलुआताल
माधुरी पाल, निवासी बेमहरी थाना दुबौली जिला बस्ती
सत्येंद्र सिंह, निवासी कौशलपुरम बसारतपुर रामजानकीपुरम चिलुआताल
विशाल कसौधन, निवासी शनिचरा बाजार थाना धनघटा संतकबीरनगर
नवनीत निर्मल, निवासी इन्द्रनगर थाना कोतवाली रायबरेली
अमरेंद्र सिंह, निवासी रामपुर शिरिया थाना मांडा प्रयागराज  
विजय प्रताप, निवासी सरयागुंजा थाना बदलापुर जौनपुर

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने कहा कि अभ्यर्थियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। सब जनसभा स्थल तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें