यह खबर पाते ही सिकरीगंज,बेलीपार, बासंगाव,उरुवा, बेलघाट व हरपुर बुदहट के थाने की फोर्स मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने सख्ती से शव की अंत्येष्टि का दबाव बनाया तो परिजन घर से लौट के आने की बात कहते हुए शव सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने शव को खजनी थाने में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को परिजन आएंगे तो शव सुपुर्द कर अंत्येष्टि कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील किया, संचालक फरार
खजनी क्षेत्र में शनिवार को खुटहना की रहने वाली महिला के बच्चेदानी की नस कट जाने से करमा नर्सिंग होम के संचालक डी के सिंह की लापरवाही सामने आई है।सीएमओ आशुतोष दुबे के आदेश पर एडिशनल सीएमओ ए के सिंह नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम रविवार साय खजनी पहुंची। अधिकारियों के पहुंचने की भनक लगते ही अस्पताल संचालक डी के सिंह फरार हो गया। जांच टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के 2 कर्मचारी उपस्थित मिले।उनसे पूछताछ करने पर महिला की मौत का मामला संदिग्ध पाया गया।नर्सिंग होम संचालक की उपस्थिति का इंतजार किया गया, लेकिन वह अपना बयान दर्ज नहीं करा सके।इसलिए जांच टीम अग्रिम आदेश तक अस्पताल को सील कर दिया गया।इस संबंध में एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कर्मचारी के बयान के आधार पर मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है, अग्रिम आदेश तक अस्पताल को सील कर दिया गया है।
परिजनों की यह है मांग
- 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।
- परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाए।
- किसी के दबाव में पीड़ित परिवार पर कोई केस न दर्ज किया जाए।
- आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।