फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉपियों के मूल्यांकन का किया बहिष्कार, परिजनों को एक करोड़ रुपये देेने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का बंडल ले जाने के दौरान सुरक्षा कर्मी द्वारा शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या करने के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने कॉपियों के मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि दिवंगत शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही आश्रित को नौकरी और हत्यारे पुलिस कर्मी को सजा शीघ्र दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर पीड़ित को न्याय दिलाने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों के भीतर मांगें नहीं मानी गई तो शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ने व मूल्यांकन का पूर्ण बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष हीरालाल गौड़ ने इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए कहा की सभी शिक्षक संगठनों को एक होकर मृत शिक्षक को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहना होगा। प्रदर्शन में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जेपी नायक, प्रांतीय मंत्री जगतारण शरण, डॉ. अजय कुमार पांडेय, जगतारन शरण, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, डॉ. शोभित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने हत्या के विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चारों मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया। उन्होंने राजकीय शिक्षक संघ और उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी से मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये, दो आश्रितों को सरकारी नौकरी और हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर ज्ञानेश राय, मुरलीधर त्रिपाठी, डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय, आशुतोष दुबे, देवनाथ राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें