फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फेयरवेल पार्टी में डांस को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर दोनों तरफ से खूब चले हेलमेट और लात-घूंसे
विज्ञापन

विवाद की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस तीन को पकड़कर थाने ले गई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। फेयरवेल पार्टी में गाने पर डांस को लेकर छात्रों का दो गुट आमने-सामने आ गए। बाद में सोमवार की दोपहर में गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के सामने दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से 30 से 40 छात्र एक-दूसरे पर हेलमेट और लात-घूंसे से प्रहार करने लगे। मारपीट से आसपास के दुकानों पर भगदड़ मच गई। संयोग अच्छा था कि उसी समय उधर से गुजर रहीं सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने हमराहियों की मदद से तीन छात्रों को पकड़ कर थाने भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के बीए अंतिम वर्ष के छात्र छात्रसंघ चौराहा स्थित एक होटल में सोमवार को फेयरवेल पार्टी मना रहे थे। पार्टी में गाने पर डांस को लेकर दो छात्रों में विवाद हो गया। वहां पर किसी प्रकार समझाकर उन्हें शांत करा दिया गया। एक गुट फेयरवेल पार्टी से निकल कर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के सामने चाय की दुकान पर पहुंच गया। इस बीच दूसरा गुट भी पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों गुट के करीब तीन दर्जन छात्र एक-दूसरे पर हेलमेट और लात-घुसे से हमला शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट से आसपास की दुकानों पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान उधर से गुजर रही सीओ कैंट अंशिका वर्मा विवाद देख रुक गईं। इस बीच विश्वविद्यालय चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस देख भाग रहे तीन युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें