फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, हंगामा; बच्चों के विवाद में युवक की हुई थी मौत

Fri, 27 Oct 2023 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने दर्ज किए गए केस में हत्या और 7 सीएलए सहित अन्य धाराओं को बढ़ा दिया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाएं से मृतक गौतम और आरोपी सहबाज और विशाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के सिधुआपार गांव के लक्ष्मीपुर टोले में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में हत्या के मामले में गौतम का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को फिर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि आरोपियों के घर पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन


हंगामा की सूचना पर पहुंचे एसपी साउथ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। उधर, पुलिस ने दर्ज केस में हत्या और 7 सीएलए की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी विशाल कुमार उर्फ कालो व कुरांव निवासी सहजाद अहमद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सिधुआपार के लक्ष्मीपुर टोले में मंगलवार शाम गौतम और उसके पट्टीदार कालो उर्फ विशाल के बच्चों के बीच में खेलने के दौरान विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मौत को लगाया गले: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन

इसके बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल गौतम की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई थी। लखनऊ में मौत के बाद नाराज परिजन सीएम आवास पर शव लेकर जाने लगे। वहां पर सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने पकड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन परिजनों के गोरखपुर में पोस्टमार्टम कराने की मांग पर यहां भेजा गया।

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर शव पहुंचने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए आरोपियों के घर पर तत्काल बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया।

इसे भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें: गोरखपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर आज से कई ट्रेनों का बदला रहेगा रूट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने दर्ज किए गए केस में हत्या और 7 सीएलए सहित अन्य धाराओं को बढ़ा दिया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें