फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ में राह आसान करेगी दिल्ली-सहरसा पूजा स्पेशल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 17 Nov 2020 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

छठ में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 04014/04013  दिल्ली-सहरसा-दिल्ली पूजा स्पेशल 17 नवंबर ,को दिल्ली से तथा 18 नवंबर को सहरसा से एक फेरे में चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर होकर चलाई जाएगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04014 दिल्ली-सहरसा पूजा स्पेशल 17 नवंबर को दिल्ली से रात 10.15 बजे चलकर नई दिल्ली से रात 11.05 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 2.13 बजे, बरेली से 3.33 बजे, सीतापुर से 6.45 बजे, गोरखपुर से सुबह 11.45 बजे, छपरा से दोपहर 2.45 बजे, हाजीपुर से 3.52 बजे, बरौनी से 5.40 बजे तथा खगड़िया से 6.42 बजे छूटकर सहरसा शाम 7.55 बजे पहुंचेगी।



वापसी यात्रा में 04013 सहरसा-दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 18 नवंबर को सहरसा से रात 10.15 बजे चलकर खगड़िया से 23.17 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.25 बजे, हाजीपुर से 2.10 बजे, छपरा से 3.25 बजे, गोरखपुर से सुबह 6.25 बजे, सीतापुर से 11.25 बजे, बरेली से 2.30  बजे तथा मुरादाबाद से 4.10 बजे छूटकर दिल्ली शाम 7.20 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज जम्मूतवी-भागलपुर व कल अमृतसर-दरभंगा स्पेशल निरस्त

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते जम्मूतवी से 17 नवंबर को चलने वाली 05098 जम्मूतवी-भागलपुर स्पेशल और अमृतसर से 18 नवंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल निरस्त रहेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर से 17 नवंबर को चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। लालगढ़ से 16 नवंबर को चलने वाली 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-हिसार-भिवानी-रोहतक के रास्ते चलाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें