फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई दिल्ली पुलिस, कई दिनों से थी तलाश

Wed, 15 Mar 2023 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 युवती फरवरी 2020 में गर्भवती हो गई तो युवक ने दवा देकर गर्भपात करवा दिया। युवक शादी करने की बात कहता रहा और 25 फरवरी 23 को संबंध बनाने के बाद युवक फरार हो गया। इसके बाद युवती ने दिल्ली के आदर्शनगर थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में काम करने के दौरान साथी कर्मचारी से दुष्कर्म कर फरार आरोपी युवक को दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस आरोपी युवक को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। युवक के खिलाफ दिल्ली के आदर्शनगर थाने में दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज है।

विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी राजवंशी मद्धेशिया के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, गुलरिहा बाजार निवासी राजवंशी मद्धेशिया दिल्ली के एक आयुर्वेदिक मेडिसिन कंपनी में काम करता था। वहीं एक युवती डाटा ऑपरेटर का काम करती थी। काम के दौरान 2019 में दोनों की मित्रता हो गई।

आरोप है कि दोस्ती के बाद युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती फरवरी 2020 में गर्भवती हो गई तो युवक ने दवा देकर गर्भपात करवा दिया। युवक शादी करने की बात कहता रहा और 25 फरवरी 23 को संबंध बनाने के बाद युवक फरार हो गया। इसके बाद युवती ने दिल्ली के आदर्शनगर थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


लोकेशन मिलने के बाद दिल्ली के आदर्शनगर थाने के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और अनुपम गोरखपुर पहुंचे थे। गुलरिहा पुलिस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें