डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि मृतक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके परिवार और संपर्क के अब तक 21 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजवा गया है। कोनी गांव को सील कराते हुए हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां से बाहर आने-जाने पर रोक है। जरूरी खाद्य पदार्थो की डिलेवरी घर- घर कराई जाएगी। गांव में साफ- सफाई और सैनिटाईजर कराने के साथ मेडिकल टीम सर्वे कर जांच करेंगी।
बता दें कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है, इनमें चार की मौत हो चुकी है।
कोनी के मृतक युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि युवक 12 मई को मुंबई से पिकअप से आया था। अब तक की जांच में पता चला है कि पिकअप चालक मुंबई का निवासी था। जबकि पिकअप में मृतक के अलावा कुल 20 लोग सवार थे।
इसमें दस लोग धनघटा क्षेत्र के बेलघाट गांव के और चार महुली क्षेत्र के रतनपुरा गांव के और एक युवक कोतवाली क्षेत्र के सियरासांथा गांव का था। जबकि चार लोग बस्ती में ही उतर गए थे। अभी मृतक के संपर्क में आए लोगों को चिहिंत किया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी मुंबई से लौटे मृतक वृद्घ के बेटे व बहू की रिपोर्ट निगेटिव आई है।