फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lockdown 4.0: पूर्वोत्तर रेलवे में 267 ट्रेनों से लाए गए 3.40 लाख प्रवासी श्रमिक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 19 May 2020 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सबसे ज्यादा गोरखपुर आईं 104 ट्रेनें 
  • एनईआर से भी चली पांच ट्रेनें  
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों में श्रमिक ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों को लाया जा रहा है। 17 मई तक 267 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 3.40 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचाया गया। वहीं गोरखपुर में 18 मई की रात 10 बजे तक 104 ट्रेनें आ चुकी हैं।  

विज्ञापन


वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 78 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं। इन ट्रेनों से आजमगढ़ में 21802, बलिया में 23629, छपरा में 15565, देवरिया में 13505, गाजीपुर सिटी में 4927, मऊ में 16908 तथा सीवान स्टेशन पर 4435 प्रवासी श्रमिकों सहित कुल 100771 यात्रियों को पहुंचाया गया।

लखनऊ मंडल में 173 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं। इनमें 18 मई तक सबसे ज्यादा 104 ट्रेनें गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आईं, जिससे एक लाख से ज्यादा यात्री अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। इन श्रमिक ट्रेनों से गोरखपुर में 100703, बस्ती में 37750, गोंडा में 60303, सीतापुर में 8276, लखनऊ जं. में 2375 तथा बलरामपुर में 9295 प्रवासी श्रमिकों सहित कुल 223377 यात्रियों को पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनईआर से भी चली पांच ट्रेनें

इसी प्रकार इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर 16 ट्रेनें आईं। इनके माध्यम से कन्नौज में 152, फर्रूखाबाद में 2496, कासगंज में 11142, काठगोदाम में 1028 तथा लालकुआं में 2544 यात्रियों सहित कुल लगभग 19937 प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

एक ओर प्रवासियों को लेकर ट्रेनें निरंतर पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर आ रही हैं वहीं अब जलालपुर स्टेशन से राज्य सरकार की मांग पर पांच ट्रेनें अलग-अलग स्थानों के लिए चलाई गईं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को सुविधा मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें