फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में दवा व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Mar 2023 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

कसया रोड स्थित दुकान के सामने ही दवा व्यापारी आलोक चौरसिया को घेर कर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी गाली देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। कैंट थाने में भी तहरीर दी गई।
विज्ञापन
धमकी कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बेतियाहाता, कसया रोड स्थित दुकान के सामने ही दवा व्यापारी आलोक चौरसिया को घेर कर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी गाली देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। कैंट थाने में भी तहरीर दी गई।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को व्यापारियों ने बैठक कर घटना पर आक्रोश जताया। बोले कि मुख्यमंत्री के आने पर उनसे मुलाकात कर घटना की जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में बड़ा हादसा: ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, तीन महिलाएं घायल
 

तारामंडल निवासी आलोक चौरसिया दवा विक्रेता समिति के महामंत्री भी है। उनकी बेतियाहाता रोड पर दवा की दुकान है। आरोप है कि दुकान के पीछे हो रहे काम को लेकर आए दिन कुछ लोग परेशान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम जब में दुकान पर गया तो कार खड़ी थी। हटाने को कहने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आलोक को घिरा देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें