फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चमकाने के बहाने गहने उड़ाने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार, 11,700 रुपये और बाइक बरामद

Sat, 25 Mar 2023 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसआई अवधेश मिश्रा ने बताया कि जटेपुर दक्षिणी निवासी अनन्त कुमार मिश्रा ने केस दर्ज कराया था। अनंत के घर गहने चमकाने के बहाने जालसाज आए और गहने ले गए थे। इसके अलावा भी कई घटनाओं के सामने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीन जालसाज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गोरखनाथ पुलिस ने चमकाने के बहाने गहने उड़ाने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि बिहार के कई युवकों का गिरोह है, जो यही काम करता है। उनके पास से पुलिस ने गहनों को बेचकर रखे गए 11, 700 रुपये बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर, नग आदि भी बरामद किया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के पूर्णिया जनपद के रानीपटरा निवासी विक्की कुमार शाह, कुलसेला निवासी रोहित कुमार शाह और मनोहर शाह के रूप में हुई। एसआई अवधेश मिश्रा ने बताया कि जटेपुर दक्षिणी निवासी अनन्त कुमार मिश्रा ने केस दर्ज कराया था। अनंत के घर गहने चमकाने के बहाने जालसाज आए और गहने ले गए थे। इसके अलावा भी कई घटनाओं के सामने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। तीन आरोपियों को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की गई तो तीनों ने घटना कबूल कर ली। आरोपियों को सुमेर सागर के पास से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: श्रीकांत की उजड़ गई दुनिया: एक साथ जली मां-बेटी की चिता, नम हो गईं सबकी आंखें
विज्ञापन


मोबाइल फोन लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने महिला से मोबाइल फोन लूटने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान रामजानकीनगर, गोरखनाथ निवासी अनिल साहनी और आनंद चौहान के रूप में हुई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षण रणधीर मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिछिया निवासी आस्था सिंह पत्नी रोहित सिंह ने तहरीर में लिखा है कि वह नौका विहार से पैडलेगंज की तरफ जा रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर फोन बरामद कर लिया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें