फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म की सजा काट रहा था जुम्मन, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत

Fri, 03 Mar 2023 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

राजघाट थाना के तुर्कमानपुर निवासी महमूद उर्फ जुम्मन (68) और उनके साथी परवेज परवाज पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का केस राजघाट थाने में दर्ज कराया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह जुम्मन की तबीयत बिगड़ने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सजा काट रहे परवेज परवाज के साथी जुम्मन की मेडिकल कॉलेज में बीमारी से मौत हो गई। वर्ष 2018 में हुई सामूहिक की घटना में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वर्ष 2020 में इस मामले में कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


परवेज परवाज ने ही कोर्ट से सीएम योगी आदित्यनाथ (जब वह सांसद थे) के खिलाफ भड़काऊ भाषण का केस दर्ज कराया था, जो बाद में खारिज हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना के तुर्कमानपुर निवासी महमूद उर्फ जुम्मन (68) और उनके साथी परवेज परवाज पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का केस राजघाट थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह जुम्मन की तबीयत बिगड़ने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें