सुबह हुई पत्नी की मृत्यु शाम को पति ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। वैद्य मिश्रौली गांव निवासी कपिल देव यादव (55) की पत्नी सुदामी देवी (52) की अचानक रविवार की सुबह तबियत खराब हो गयी। परिजन सीएचसी पर ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। परिवार के इकलौते चिराग मन्नू यादव और पति कपिलेदव उनका अंतिम संस्कार गांव के घाट पर किया। अंतिम संस्कार करके घर लौटने पर कपिलदेव बीमार हो गए। देर शाम दम तोड़ दिया। मां को मुखाग्नि देकर लौटे बेटे ने दुबारा उसी घाट पर पिता का अंतिम संस्कार किया। यह नजारा देख गांव और क्षेत्रवासियों की आंखें नम हो गईं।
सुदामा देवी पिछले एक साल से शुगर और ब्लडप्रेशर से पीड़ित थीं। पति कपिलदेव और बेटा मन्नू उनका इलाज बीएचयू में करा थे। एक सप्ताह पूर्व उन्हें वाराणसी से दिखा कर लौटे थे। रविवार सुबह उनका अचानक ब्लड प्रेशर लो हो गया। परिजन सीएचसी भटनी ले गए। जहां उनकी मृत्यु हो गई। घरवाले उन्हें गांव स्थित छोटी गंडक नदी तट पर लेकर गए और दाह संस्कार किया। इस सदमे को पति बर्दाश्त नही कर पाए और उनका भी शाम को तबीयत खराब हो गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक वे चल बसे। कपिलदेव घर रहकर खेती किसानी करते थे। जबकि बेटा नगर के नकहनी चौराहे पर दुकान चलाता है। इस घटना की पूरे क्षेत्र चर्चा है।