फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे युवक की बुखार, खांसी की तकलीफ से हुई मौत, गांव में दहशत

Sun, 15 Mar 2020 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, बांसी(सिद्धार्थनगर)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
मुंबई से रोगग्रस्त एक गांव में लौटे युवक की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने युवक के शव की अंत्येष्टि कर दी। पिता के अनुसार युवक को बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत थी, जिसका इलाज करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बांसी कोतवाली के एक गांव गांव निवासी 18 वर्षीय युवक 20 दिन पूर्व रोजी-रोटी के लिए मुंबई गया था। वहां पहुंचने के एक सप्ताह बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहां इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार न होने पर 10 मार्च को वह अपने गांव लौट आया। परिवार के लोग हालत गंभीर देख इलाज हेतु नजदीकी सीएचसी तिलौली ले गए जहां चिकित्सकों ने बस्ती रेफर कर दिया।

अस्पताल में दो दिन इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग लखनऊ ले जाने के लिए पैसों के इंतजाम में लगे थे कि शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने जांच टीम भेजने की मांग की
ग्राम प्रधान ने बताया कि इन दिनों चर्चित बीमारी समझ ग्रामीण भयभीत हैं। हम लोग चाहते हैं कि मृतक के बाद जो परिवार हैं उनका चिकित्सकीय परीक्षण हो ताकि ग्रामीणों के अंदर व्याप्त भय दूर किया जा सके। उन्होंने सीएचसी तिलौली, सीएमओ व एसडीएम बांसी को अवगत कराते हुए तत्काल मेडिकल जांच टीम भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें