फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस: राप्ती नदी में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

Fri, 08 Sep 2023 05:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर (गगहा)।

सार

शुक्रवार की सुबह रकहट-असवनपार राप्ती तट पर युवक का शव देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी की सूचना पर गगहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद देवरिया जिले का सीमा क्षेत्र बताकर एकौना थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रकहट-असवनपार बंधे के किनारे कोलकेशव गांव के पास शुक्रवार सुबह को राप्ती नदी किनारे एक युवक के शव को लेकर गगहा और देवरिया जिले के एकौना थाने की पुलिस घंटों उलझी रही। दोनों थानों ने एक दूसरे को सीमा क्षेत्र का हवाला देते हुए शव को कब्जा में लेने से इनकार करते रहे। बाद में दोपहर 2 बजे के बाद देवरिया के एकौना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह रकहट-असवनपार राप्ती तट पर युवक का शव देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी की सूचना पर गगहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद देवरिया जिले का सीमा क्षेत्र बताकर एकौना थाना पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें: मेरी माटी, मेरा देश अभियान में शामिल हुए सीएम योगी, बोले-भारत को महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कुछ देर में पहुंची एकौना पुलिस ने भी गोरखपुर सीमा क्षेत्र का हवाला देकर शव को कब्जे में लेने से मना कर दिया। करीब छह घंटे दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर हुए विवाद के बाद मामला सुलझा और एकौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शरीर पर काला पैंट और टीशर्ट और कमर में बेल्ट लगा है। शव तीन से चार दिन पुरानी लग रही थी। गगहा थानाध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि सीमा क्षेत्र नदी को लेकर बंटा है। नदी इस पार गगहा क्षेत्र है और उस पार एकौना थाना क्षेत्र है। शव जिस स्थान पर मिला है वह एकौना थाना में पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें