फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: गंडक नदी में मिला युवक का शव, पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

Fri, 03 Sep 2021 06:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र दोगारी मिश्र गांव के उत्तर में बहने वाली गंडक नदी में शुक्रवार सुबह लोगों ने शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया। सूचना पर आसपास के लोग जुटे। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृत युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। वह आधा पीले व नीले रंग की शर्ट और नीली जींस पहने था। पुलिस ने शव को निकालने के लिए नाविकों और मछुआरों को बुलाया। दुर्गंध के चलते किसी ने शव को बाहर नहीं निकाला। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे।

पुलिस के अनुसार, देखने से शव पांच दिनों पूर्व का लग रहा है। काफी देर तक शव को बंधे पर रख पुलिस वाट्सएप ग्रुपों में मैसेज प्रसारित कर शिनाख्त कराने की कोशिश की। बावजूद शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं युवक के शव को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन


लोगों ने किया इनकार तो पुलिसकर्मी ने लगा दी नदी में छलांग
गंडक नदी में युवक का शव निकालने की पुलिस की कोशिश के क्रम में स्थानीय नाविकों व लोगों द्वारा दुर्गंध के चलते शव निकालने से मना कर दिया गया। यह देख खरवनियां चौकी पर तैनात दीवान गोलेंद्र वर्मा ने वर्दी उतार नदी में छलांग लगा दी और शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। यह देख मौजूद लोगों ने दीवान की वीडियो बना वायरल कर दिया। इस वीडियो को देख लोग दीवान की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें