गांव वालों के बीच चर्चा है कि जितेंद्र का गांव के पास की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। 28 फरवरी को युवती की शादी होनी है। शादी से पहले शनिवार को शायद जितेंद्र मिलने गया हो। उसके पास सिंदूर मिलने की वजह से गांव वालों की इस चर्चा पर सबको यकीन भी है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली में रहते हैं पिता, पांच भाइयों में सबसे बड़ा
जितेंद्र के पिता रामप्रवेश उर्फ दुर्विजय यादव दिल्ली में रहते हैं। वहीं पर काम करते हैं। मौत की सूचना वह गांव आने के लिए निकल गए हैं। जितेंद्र पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।