फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग या आत्महत्या: नदी में उतराती मिलीं प्रेमी-युगल की लाशें, दुपट्टे से बंधे थे दोनों के हाथ, 'खून' खोलेगा सच!

Sun, 24 Apr 2022 06:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोरखपुर में नदी में रविवार सुबह प्रेमी युगल की लाशें उतराती मिलीं। पुलिस ने नाविकों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। दोनों की अभी पहचान नहीं हुई है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी विपिन टाडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के गोर्रा नदी में रविवार सुबह युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में उतराए शवों के हाथ आपस में दुपट्टे से बांधे हुए थे। चेहरे और गले पर चोट के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


नाविकों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शवों की पहचान नहीं हो पाई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देखने से दोनों प्रेमी युगल लग रहे हैं। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष और युवती की उम्र 20 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों शव कहीं से बहकर आया है। फिलहाल, पुलिस हत्या या खुदकुशी, इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


दोनों की पहचान के लिए फोटो को आसपास के जिलों की पुलिस को भी भेजा गया है। सोशल मीडिया पर भी फोटो डालकर पहचान की कोशिश पुलिस कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था।

 

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, दोनों के एक-एक हाथ भी एक दूसरे से दुपट्टे से बंधे थे। पुलिस को उनके पास से न तो कोई पहचान पत्र मिला न ही कुछ अन्य कागजात व मोबाइल वगैर मिले। पुलिस के अनुसार दोनों शव देखने से एक सप्ताह पूर्व के प्रतीत हो रहे हैं।

पहले भी मिला था शव, नहीं हुई पहचान

इससे पहले भी झंगहा के भगने बंधे पर एक माह पूर्व युवती का शव बरामद हुआ था जिसे बोरे में भरकर फें का गया था। युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। लेकिन, अभी तक पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाई है। करीब छह महीने पहले सहजनवां इलाके में भी एक युवती की हत्या कर फेंका गया शव मिला था, लेकिन उसकी भी पहचान नहीं हो पाई।

नदी में दो शव मिले हैं, जो कहीं से बह कर आया है। युवक व युवती के हाथ एक दूसरे से बंधे हैं। शव पुराने प्रतीत हो रहे हैं। मौत की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान व कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पहचान और मौत की वजह सामने आने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें