फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: सरयू में लापता दूसरे छात्र का शव बरामद, चार दिन से हो रही थी तलाश

Thu, 18 Mar 2021 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

  • सोमवार को माझा खुर्द के पास नहाते समय डूबे थे दो छात्र
  • आंबेडकरनगर इंजीनियरिंग कालेज से छह छात्र पहुंचे थे नहाने
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी में सोमवार को नहाते समय डूबे दो बीटेक छात्रों में से दूसरे का भी शव बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। एक छात्र का शव बुधवार को ही तलाश लिया गया था। छात्र तरूणेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
बीते सोमवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर आंबेडकरनगर के बीटेक अंतिम वर्ष के छह छात्र अमित गौड़ देवरिया, हम्माज हुसैन प्रयागराज, अमित राणा अयोध्या, अर्पित गंगवार फरूखाबाद, तरूनेश शिवम लखनऊ, देवांशु सिंह हापुड़ स्नान के लिए पहुंचे। टांडा पुल पर टहलने के बाद पुल के पश्चिमी छोर तक चले गए।

वहां नदी का पानी काफी शांत था, लिहाजा सभी छात्र स्नान करने लगे। एक साथी उनका वीडियो शूट करने लगा। कुछ देर बाद अर्पित गंगवार, अमित गौड़, देवांशु, तरूनेश डूबने लगे उनकी गुहार पर अमित राणा ने अर्पित व अमित गौड़ को बचा लिया। इन दोनों को बाहर छोड़ने के बाद वापस गए तो तरूणेश व देवांशु डूब चुके थे।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पुलिस चौकी माझाखुर्द को दी गई। पुलिस ने कुछ देर तक छात्रों की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सोमवार शाम को सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। मंगलवार की सुबह गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम पहुंची थी। टीम ने बुधवार सुबह देवांशु का शव ढूंढ लिया गया, जबकि बृहस्पतिवार को तरूणेश शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें