फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कुआनो नदी में बहता मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, आत्महत्या की आशंका

Thu, 20 May 2021 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

दुपट्टे से दोनों का हाथ बंधा पाया गया, वाल्टरगंज थाने के रघुनाथपुर के निवासी थे दोनों, कोतवाली थाने के सियरापार घाट के पास मिले दोनों शव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नदी में प्रेमी प्रेमिका का बहता हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के फोरलेन से पश्चिम स्थित कोतवाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत कुआनो नदी के सियरापार घाट के पास गुरुवार दोपहर पानी में बहता किशोरी व युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पहुंची कोतवली पुलिस ने दोनों शव पानी से बाहर निकाला। दोनों का हाथ दुपट्टे से बंधा पाया गया। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे प्रेमी-प्रेमिका थे।

कोतवाल मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों वाल्टरगंज थाने के रघुनाथपुर निवासी बताए जा रहे हैं। किशोरी की पहचान 16 वर्षीय रोशनी पुत्री बृज मोहन और युवक की पहचान अनुज पुत्र बालक दास के रूप में की गई। वे दोनों 18 मई की रात से ही लापता थे। उनके परिवार के लोग तभी से खोजबीन कर रहे थे मगर पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी आलोक प्रसाद के मुताबिक दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें