फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jul 2022 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चौकी इंचार्ज अनूप के मुताबिक, गले पर निशान मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। जिस युवक का शव मिला है, वह नशा भी करता था। हर बिंदु की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के अमरुतानी बाग में हरिओम भारती (30) की मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। गले व उसके आसपास चोट के गंभीर निशान मिले हैं। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के जंगल एकला नंबर दो के टोला हटवा निवासी नंदकिशोर का बेटा हरिओम हैदराबाद में पेंट पालिश का काम करता था। कुछ महीने पहले वह गांव गुलरिहा आया था।

परिजनों के मुताबिक, हरिओम सोमवार शाम घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह अमरुतानी बाग में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अनूप के मुताबिक, गले पर निशान मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। जिस युवक का शव मिला है, वह नशा भी करता था। हर बिंदु की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें