दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों की स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन की परीक्षा में करीब 15 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। किसी भी महाविद्यालय से नकल की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के बाद रात तक नोडल केंद्रों पर कॉपियां जमा की गईं।
परीक्षा में इस बाद बदलाव किया गया है। नोडल केंद्रों से कॉपियां लेने व जमा करने की जिम्मेदारी महाविद्यालयों को दे दी गई है। उधर, पहले दिन की परीक्षा के लिए विवि नोडल केंद्र से बुधवार सुबह तक महाविद्यालयों के प्रबंध तंत्र ने पेपर व कॉपियां रिसीव किया।
30 नवंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में एक लाख 95 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के सभी कॉलेजों में कॉपियां और पेपर समय से पहुंच गया। सभी जगहों पर परीक्षाएं समय से शुरू हो गई।
नोडल सेंटर और उनसे संबद्ध कॉलेज
सेंटर कॉलेजों की संख्या
दीनदयाल उपाध्याय गोविवि 93
बीआरडी कॉलेज, बरहज, देवरिया 22
बीआरडी कॉलेज, देवरिया 27
एमएम कॉलेज, भाटपाररानी देवरिया 41
संत विनोबा पीजी कॉलेज, देवरिया 18
बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर 41
उदित नारायण कॉलेज, पडरौना 30
श्यामेश्वर कॉलेज, सिकरीगंज, गोरखपुर 20
बापू पीजी कॉलेज, पीपीगंज, गोरखपुर 13
नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज, गोरखपुर 16