दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की सभी परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह फैसला कुलपति प्रो. वीके सिंह ने लिया है।
विवि की ओर से बनाए गए 262 केंद्रों पर दो लाख 40 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा 25 फरवरी से चल रही थी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा के लिए नई तिथि का फैसला अब तक नहीं लिया गया है। नई तिथि का निर्धारण कर संशोधित कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से चल रही है। परीक्षा के लिए विवि ने 262 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है। सकुशल चल रही परीक्षा के बीच कोरोना वायरस के दस्तक ने परीक्षा को बीच में ही स्थगित कर दिया है।
इसकी वजह से दो लाख 40 हजार विद्यार्थियों को अब नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण 18 मार्च से लेकर दो अप्रैल के बीच में होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तिथि की घोषणा दो अप्रैल के बाद विवि की वेबसाइट पर दी जाएगी।