फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट की परीक्षा में एमएमएमयूटी के छात्रों ने मारी बाजी, इन्होंने लहराया परचम

Wed, 18 Mar 2020 12:38 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि के 212 इंजीनियरिंग छात्रों ने आईआईटी दिल्ली की ओर से आयोजित परीक्षा गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) की परीक्षा पास की है। पास करने वाले छात्रों में केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स और मैकेनिकल के शामिल हैं। इस उपलब्धि पर कुलपति सहित सभी विभागाध्यक्षों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी के एक पूर्व छात्र समेत पांच वर्तमान छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक में 1000 के अंदर रैंक हासिल की है। इनमें केमिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र कनिष्क पांडेय को 564वीं रैंक हासिल हुई है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र हेमकेश को 618वीं रैंक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चतुर्थ वर्ष के छात्र रौनक सिंह को 883वीं रैंक, केमिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र नीतीश कुमार गुप्ता को 886वीं रैंक मिला है।

जबकि कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के तुषार शैली को 970वीं रेंक हासिल हुई है। एमएमएमयूटी के पूर्व छात्र अंकित सिंह को 261वीं रैंक हासिल हुई है। विवि के 62 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक 1001 से 5000 के बीच में अपनी जगह बनाई है। सबसे अधिक गेट की परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग के 57 छात्रों ने बाजी मारी है। मैकेनिकल के 47, जबकि इलेक्ट्रिकल के 41, इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग के 31, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 10 छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। छात्रों की इस सफलता पर कुलपति प्रो. निवास सिंह सहित सभी विभागाध्यक्षों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें