फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : जिन विषयों की डिमांड, उनकी बढ़ेंगी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिल सकती है। जिन विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन से कई गुना आवेदन आते हैं, उनमें सीटें बढ़ाने की दिशा में डीडीयू प्रशासन मंथन कर रहा है। अगले कुछ दिनों में इस पर अहम निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन

डीडीयू में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए पिछले वर्षों में विभिन्न विषयों के लिए आए आवेदनों की समीक्षा की जा रही है। विज्ञान, वाणिज्य, कला और विधि संकाय के कई ऐसे विषय हैं, जहां सीटों के सापेक्ष कई गुना आवेदन आते हैं। नियमित पाठ्यक्रमों में सीटों की लिमिट तय होने की वजह से निर्धारित सीटों पर ही विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश लेता है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ता है। इसे देखते हुए ही विश्वविद्यालय प्रशासन इन विषयों में स्ववित्तपोषित माध्यम से प्रवेश लेने पर विचार कर रहा है।
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि जिन विषयों में लगातार अधिक आवेदन आ रहे हैं, वहां नए सत्र से ही सीट वृद्धि को लेकर योजना बनाई जा रही है। सीट वृद्धि की स्थिति में संबंधित विभागों में जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें