फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: हाईवे पर चलती डीसीएम ट्रक में लगी आग, हजारों की सामान जलकर हुआ खाक

Thu, 28 May 2020 03:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
डीसीएम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर विक्रमजोत कस्बे के समीप एक ढाबे के पास डीसीएम में अचानक आग लग गई। गाड़ी में हुए शार्ट सर्किट से लगी आग में डीसीएम  पर लदा इलेक्ट्रॉनिक सामान जल कर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


आसपास के लोगों के तमाम प्रयास से आग पर काबू नहीं पाया गया, मगर इसी बीच वहां पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि अग्निकांड में डीसीएम सुरक्षित बचा लिया गया।

दिल्ली से बस्ती के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान लाद कर एक ट्रक बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे उक्त स्थान पर पहुंचा। यहां पहुंचते ही गाड़ी के पिछले हिस्से से धुंआ उठने लगा। चालक खतरा भांप कवलपुर ढाबा पर गाड़ी रोक दिया। जब तक चालक व उसके साथी कुछ समझ पाते तब तक आग ने रौद्र रूप ले लिया और सामान धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन


इसकी सूचना ढाबा संचालक ने तत्काल थानाध्यक्ष छावनी को दी। इसके बाद सभी आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंच गया और त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि ट्रक में रखा सामान तो जलकर नष्ट हो गया, मगर गाड़ी को सुरक्षित बचा लिया गया है।

चालक संजय यादव पुत्र सुरेश बाबू निवासी ग्राम कमलपुर थाना कोरावली  जिला मैनपुरी ने बताया कि डीसीएम इलेक्ट्रानिक सामान लादकर दिल्ली से बस्ती के एक ट्रांसपोर्ट पर ले जाया जा रहा था।

गाड़ी पर कई व्यापारियों का इलेक्ट्रॉनिक  पंखा, वायरिंग तार, केवल, बैट्री इत्यादि सामान लदा था। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष छावनी हरेकृष्ण उपाध्याय व चौकी इंचार्ज विक्रमजोत अजय कुमार सिंह के अलावा क्षेत्राधिकारी शिवप्रताप सिहं भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें