फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: पंचर ट्रक में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत

Wed, 10 Nov 2021 03:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

बताया जा रहा है कि देर रात टायर पंचर होने के कारण ट्रक क्षेत्र के उपधी चौराहे के पास खड़ा कर ड्राइवर पहिया ठीक करने लगा। इसी बीच बांसी से डुमरियागंज की तरफ जा रही डीसीएम ने सामने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी चौराहे के पास मंगलवार देर रात सड़क के किनारे पंचर हाल में खड़े ट्रक में डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज की ओर एक ट्रक बांसी जा रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात टायर पंचर होने के कारण ट्रक क्षेत्र के उपधी चौराहे के पास खड़ा कर ड्राइवर पहिया ठीक करने लगा। इसी बीच बांसी से डुमरियागंज की तरफ जा रही डीसीएम ने सामने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

हादसे में डीसीएम के ड्राइवर को सीने में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रोहित (32) पुत्र मनोहर निवासी बाराबंकी के रूप में की। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें