फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में पिता के बाद बहू और बेटे भी मिले कोरोना पॉजिटिव, सेवा करना पड़ा भारी

Fri, 29 May 2020 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई से लौटे कोरोना संक्रमित पिता की सेवा करना बेटे-बहू को भारी पड़ गया। शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आए रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति मुंबई से लौटा था। बताया जा रहा है कि स्क्रीनिंग के बाद वह घर चला गया। तब तक वह परिवार के सदस्यों से न चाहते हुए भी हालचाल जानने के चक्कर में संपर्क में आ चुका था।

तबीयत खराब होने पर उसे जिला मुख्याल के एक विद्यालय में क्वारंटीन करने के साथ लार का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। छह दिन पूर्व वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने परिवार के सात सदस्यों के लार का सैंपल भिजवाया।
विज्ञापन


वहीं बहू और बेटे की तबीयत खराब होने के बाद सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में करौंदा मसिना में क्वारंटीन कर दिया गया। शुक्रवार को आए रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गांव के अन्य लोगों का कहना था कि अगर दोनों सत्कार में न जुटे होते तो शायद इस खतरनाक बीमारी की चपेट में नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें