फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वक्फ संपत्तियों की फीडिंग में अब दारुल कजा कमेटी करेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के निर्देश पर एमएसआई इंटर कॉलेज में बनाई गई हेल्प डेस्क
विज्ञापन

- शहर काजी की निगरानी में कराई जा रही फीडिंग, उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने की 5 दिसंबर है अंतिम तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने देशभर के मुसलमानों से वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर शीघ्र फीड करने की अपील की है। इसी कड़ी में शहर में दारुल कजा कमेटी ने पहल करते हुए एमएसआई इंटर कॉलेज में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की है।
शहर काजी मुफ्ती मुतिउर्रहमान और एमएसआई के प्रबंधक महबूब सईद हारिस की निगरानी में यह हेल्प डेस्क उन लोगों को तकनीकी व दस्तावेजी सहायता देगी, जो वक्फ संपत्तियों को पोर्टल पर अपलोड करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से 27 नवंबर को जारी अपील में महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। पांच दिसंबर अंतिम तिथि है और यदि इस समय सीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ तो वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण को लेकर बड़ी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में सभी मुतवल्ली, मस्जिद कमेटियां, मदरसे और संबंधित संस्थानों को तुरंत अपडेट प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क की निगरानी कर रहे महबूब सईद हारिस ने बताया कि कई लोग तकनीकी दिक्कतों के कारण पंजीकरण नहीं कर पा रहे थे। इस वजह से दारुल कजा कमेटी ने यह कदम उठाया है। टीम रोजाना एमएसआई इंटर कॉलेज में सुबह 10 से शाम चार बजे तक दस्तावेजों की जांच, डिजिटल अपलोडिंग और प्रोफाइल सत्यापन में मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें