फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: बिना मास्क ही लोग कर रहे बसों का सफर, चालक और परिचालक भी बेपरवाह

Fri, 07 Jan 2022 11:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

यात्री के साथ ही रोडवेज बसों के चालक और परिचालक भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि चालकों और परिचालकों को सैनिटाइजर और मास्क दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में बिना मास्क लगाए ही लोग बस में यात्रा कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण काल के दौरान रोडवेज की बसों में बिना मास्क सफर करने पर रोक है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के बस में सफर कर रहे हैं। यही हाल निजी बसों का भी है। वहीं जिनके ऊपर नियम का पालन कराने की जिम्मेदारी है वह खुद बिना मास्क काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को संवाददाता ने जब रेलवे बस स्टेशन पर पड़ताल की तो रोडवेज के चालकों और परिचालकों में न तो कोरोना का भय दिखा और न ही अधिकारियों का। 25 बसों की पड़ताल में एक भी चालक और परिचालक बस के संचालन के दौरान मास्क लगाए नहीं दिखे। यात्री भी बसों में बिना मास्क लगाए यात्रा करते नजर आए।

रोडवेज के अधिकारियों का दावा है कि परिचालकों को सैनिटाइजर एवं मास्क दिए जा रहे हैं। यात्रियों के हाथ बस में प्रवेश करने से पूर्व सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी परिचालकों की हैं। वहीं जिनके पास नहीं हैं उन्हें निशुल्क मास्क दिए जा रहे हैं। लेकिन अधिकारियों के दावे कितने खोखले हैं ये पड़ताल में साफ नजर आया। कोरोना ने एक बार फिर पांव फैलाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में परिवहन निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

 
गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। चालकों और परिचालकों को सैनिटाइजर दिए गए हैं। बस में यात्रियों को मास्क लगाने के लिए जागरुक किया जा है। मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों को बिना मास्क सफर नहीं करने दिया जाएगा। वहीं जो चालक और परिचालक बस के संचालन के दौरान मास्क नहीं लगाए मिलेंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें