नंदानगर में इलेक्ट्रिक बस का शीशा तोड़ा
निरीक्षण के दौरान डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने पिछले दो दिनों से लगातार नंदानगर में दो बसों पर अराजकतत्वों द्वारा पत्थर मारकर शीशा तोड़ने की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने एसपी सिटी से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
शहर में जल्द दौड़ेंगी 12 और इलेक्ट्रिक बसें
नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक बस स्टेशन पर टूूरिस्ट बस मिली। उन्होंने टूरिस्ट बस को स्वयं चलाकर देखा। कहा कि महानगर के लोगों द्वारा इलेक्ट्रिक बसों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देखते हुए दो इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस के अलावा नगर निगम की 10 अन्य इलेक्ट्रिक बसें भी गोरखपुर आ चुकी हैं। इन सभी बसों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।