रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले से चलाई जा रही 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी (सप्ताह में चार दिन) के संचलन अवधि का विस्तार किया गया है। 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 31 दिसंबर तक दादर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। वहीं 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी दो जनवरी 2024 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलेगी। दोनों गाड़ियों का 45 फेरा बढ़ाया गया है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से 2.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भटनी से 00.58 बजे तथा देवरिया सदर से 01.32 बजे छूटकर गोरखपुर रात में 2.45 बजे पहुंचेगी।