फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, रफ्तार के कारण हुआ हादसा

Thu, 27 Jan 2022 12:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

कोतवाल जोगिया दिनेश सरोज ने बताया कि हादसे में वृद्ध की मौत हो गई थी। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक का नंबर नोट कर लिया गया है मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी नौगढ़ मार्ग पर स्थित कटया दुबे गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन


उसका थाना क्षेत्र के घुघुलिया गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम (57) किसी काम से जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मसीना गांव में आए थे। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय बांसी नगर मार्ग पर स्थित कटया दुबे गांव के पास बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की छानबीन में जुटी हुई है। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश सरोज ने बताया कि हादसे में वृद्ध की मौत हो गई थी। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक का नंबर नोट कर लिया गया है मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें