फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान के घर पर मनबढ़ों ने किया पथराव, पुलिस ने पीड़ित को ही ले लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान के घर पर मनबढ़ों ने किया पथराव, पुलिस ने पीड़ित जवान को ही ले लिया हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल इलाके में सीआरपीएफ के एक जवान के घर पर मनबढ़ों ने पथराव कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित जवान को ही उठा ले गई और 24 घंटे हिरासत में रखा। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस ने रविवार को जवान का शांतिभंग में चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के बरगदवा निवासी मन्नूलाल सीआरपीएफ में जवान हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में है। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आए हैं। मोहल्ले के ही एक परिवार के लोगों से जवान के भतीजे की कहासुनी हो गई थी। शनिवार को इस बात की जानकारी होने पर जवान ने भतीजे को डांटा फटकारा। इसके बाद भतीजा उलाहना लेकर पड़ोसी के घर चला गया। आरोपी पड़ोसियों ने उनके भतीजे को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे मन्नूलाल को भी पीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने जवान का घर घेरकर पथराव शुरू कर दिया। इसकी सूचना जवान ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई की बजाए जवान और उनके दो रिश्तेदारों को थाने में बिठा दिया। परिजनों का आरोप है कि थाने में जुटे कई नेताओं ने जवान को जेल भेजने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मामला वायरल होने पर एसओ ने जवान के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लिखापढ़ी में इस बात का ख्याल रखा कि जांच में मामला न फंसे, इसलिए जवान को शनिवार की बजाय रविवार को हिरासत में लिया जाना दिखाया गया। परिजनों ने शाम को एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। इस संबंध में चिलुुआताल पुलिस का कहना है कि मारपीट और पथराव हुआ था। एक पक्ष के लोग फरार हो गए थे। मौके से दूसरे पक्ष के कुछ लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें