रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9पर गोरखधाम एक्सप्रेस पर यात्रियों को लाइन लगाकर बैठाया गया ।अमर उ
गोरखपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बिहार से गोरखपुर आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में लोगों को खड़े होने की जगह भी नहीं मिल रही है।
बृहस्पतिवार को बिहार से आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस की जनरल और स्लीपर क्लास कोच में कोई अंतर नहीं था। रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से कई यात्री इसलिए उतर गए क्योंकि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी। सत्याग्रह एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे बिहार के बेतिया निवासी विकास कुशवाहा ने बताया कि उन्हें और उनके साथियों को बठिंडा तक जाना था लेकिन ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण दिक्कतें हो रही थीं। इसलिए उन्हें गोरखपुर स्टेशन पर ही उतरना पड़ा। संवाद