फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मिली भागे आरोपियों की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नासा में निवेश का झांसा देकर ठगी का मामला, दो आरोपी पुलिस की रडार पर
विज्ञापन

सुकांता बनर्जी शालिनी को बताता था पत्नी, उसके यूपीआई पर मंगाता था पैसे
बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए पुलिस ने शुरू किया पत्राचार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नासा में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के भागे आरोपियों की लोकेशन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मिली है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए राज्य के विभिन्न इलाकों में दबिश की तैयारी कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुकांता बनर्जी के साथी लखनऊ के महानगर सचिवालय कॉलोनी निवासी अमित कुमार नंदी और कोलकाता की शालिनी नासकर ठगी में सक्रिय रूप से शामिल थे और अब पुलिस की रडार पर हैं। पूछताछ में सुकांता ने बताया था कि शालिनी उसकी पत्नी है और वह ठगी के पैसे उसके यूपीआई और बैंक खातों में मंगाता था। जांच में सामने आया कि गिरोह ने खुद को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) से जुड़ा बताकर निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये हड़प लिए। जब निवेशकों को मुनाफा नहीं मिला, तो उन्होंने रामगढ़ताल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब शालिनी और अमित के बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए संबंधित बैंकों से पत्राचार शुरू कर दिया है। साइबर सेल को भी खातों की ट्रांजैक्शन डिटेल खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में टीम भेजकर जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें