इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व एक वृद्ध से मारपीट हुई थी। वृद्ध दूसरे गांव का था। इस मामले में घायल वृद्ध की पत्नी ने इटवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। छूटकर आने पर उसी परिवार के पीड़ित युवक से गांव की एक महिला का विवाद हो गया और महिला ने 112 नंबर पर फोन कर दिया।
विधायक ने किया गांव दौरा
युवक से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने और सिर मुंडवाने की जानकारी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को हुई तो वे गांव पहुंच गए। विधायक ने कहा कि घटना शर्मनाक है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।