फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पिकअप से आए युवक, तीन लाख कीमत की शराब लेकर हुए फरार

Fri, 13 Aug 2021 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खोराबार के सिक्टौर चौराहे पर देशी शराब की दुकान में हुई चोरी सीसी कैमरे में कैद, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के सिक्टौर चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर पिकअप से आए युवक तीन लाख रुपये से अधिक का शराब लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। रात में गश्त पर निकली पुलिस को ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी दी थी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक रितु श्रीवास्तव की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात दुकान मालिक के पति अश्वनी कुमार श्रीवास्तव दुकान बंद करके अपने दाउदपुर स्थित घर चले गए थे। रात 2 बजे के बाद गश्त पर निकली पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने रोक कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ देर पहले एक पिकअप यहां खड़ी थी उसी के जरिए चोरी की आशंका है। जिसके बाद पुलिस टीम ने दुकान मालिक को चोरी की बात बताई। दुकान की लाइसेंस होल्डर रितु श्रीवास्तव ने थाने पर जो तहरीर दी है उसके मुताबिक चोरों ने 129 पेटी व 12 शीशी शराब चुराई है। जिसकी अनुमानित लागत तीन लाख पांच हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें