महगजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर बंधे के पास बीते 28 दिसंबर को पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला था। इस मामलें में पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए बताया कि मृतक दुर्विजय गौड़ की जान अपने दोस्त की बेटी से प्यार करने के कारण गई थी। वहीं तीन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर बंधे के पास बीते 28 दिसंबर को कुछ लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृत व्यक्ति की पहचान दुर्विजय गौड़ निवासी असुरैना टोला कुकेसर थाना परसा मलिक के रूप में की। उसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्विजय का गला रस्सी से दबाकर मारने की बात सामने आई। वहीं पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। इसी बीच रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति सिकड़ा चौराहा के पास बाइक लेकर खड़े हैं।