फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, नाजुक अंग पर भी गंभीर चोट

Sun, 06 Dec 2020 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन व घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिकरीगंज इलाके के अवरारूप गांव के बाहर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस दौरान दरिंदों ने हैनानियत की सारी हदें पार कर दी और युवक का नाजुक अंग ईंट से कुचल डाला। रविवार को शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के अवरारूप गांव निवासी सुरजीत (22) पुत्र लक्ष्मीकांत अपने घर से शनिवार की शाम 4.30 बजे निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं रविवार को गांव के बाहर उसका शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का सामने आ रहा है। आशंका है कि सुरजीत की हत्या के बाद शव को लाकर खेत में फेंका गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें